कठुआ। पथवाल क्षेत्र में कार और स्कूटी की टक्कर में स्कूटी सवार 50 वर्षीय व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। शनिवार देर शाम को हुई इस घटना के बाद उसे हीरानगर उप जिला अस्पताल ले जाएगा। जहां उसकी नाजुक चोटों को देखते हुए प्राथमिक उपचार देने के बाद जीएमसी कठुआ रेफर कर दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है। घायल की पहचान पीतांबर कुमार पुत्र बिट्टू राम निवासी पथवाल कठुआ के रूप में हुई है। इस संबंध में पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी कार्रवाई शुरू कर दी है।