फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर शहीद कैप्टन तुषार महाजन को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहीद कैप्टन तुषार महाजन की 32वीं जयंती पर टी मोड़ स्थित तुषार महाजन स्मारक पर कार्यक्रम हुआ। इसमें काफी संख्या में पहुंचे लोगों ने श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

शहीद कैप्टन तुषार महाजन के पिता देव राज ने परिवार सहित सुबह से ही स्मारक और चौक को सजाना शुरू कर दिया था। इसके बाद परिजनों और शहरवासियों ने नम आंखों से लाल को श्रद्धांजलि अर्पित की। शहीद के पिता ने बताया कि शारीरिक रूप से तो बेटा उनके साथ नहीं है, लेकिन आत्मा के रूप में वह हमेशा पास है। वह हमेशा उनका मार्ग दर्शन करते रहते हैं। जब वह जीवित था तो वह जन्मदिवस बहुत ही धूमधाम के साथ मनाता था।
अपने दोस्तों को बुलाता था और घंटों तक जश्न मनाता था। उसने देश की सेवा करते हुए शहादत दी है, जिसे देश कभी नहीं भुला सकता है। शहादत पर सरकार और नेताओं की तरफ से रेलवे स्टेशन का नामकरण तुषार महाजन के नाम पर करने के आश्वासन दिए गए थे, लेकिन आज तक किसी ने कुछ नहीं किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें