फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार्ड पांच में दूषित पानी की सप्लाई लोग परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। नगर के वार्ड पांच के काली माता क्षेत्र में दूषित पानी की सप्लाई होने से क्षेत्रवासी परेशान हैं। उन्होंने बताया कि क्षेत्र में आए दिन इसी प्रकार दूषित पानी की सप्लाई की जाती है। विरोध जताने के बाद कुछ दिन तक इसमें सुधार किया जाता है, लेकिन उसके बाद फिर से स्थिति जस के तस हो जाती है।
विज्ञापन

इससे बीमारियां फैलने का अंदेशा बना हुआ है। कई बार संबधित विभाग को इस समस्या को स्थायी समाधान करने का आग्रह किया गया है, लेकिन अभी तक कोई कदम नहीं उठाया गया है। थोड़ी सी बारिश होने के बाद क्षेत्र में दूषित पानी की आपूर्ति दी जाती है। पानी में मिट्टी के साथ-साथ कई बार गंदगी के कण भी पाए जाते हैं। जिसे पीने से कई प्रकार जनजनित रोगों के फैलने का जोखिम बना हुआ है। इसलिए संबंधित विभाग से अपील है कि जल्द समस्या का समाधान कर राहत दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें