उधमपुर। नगर के न्यू बस स्टैंड क्षेत्र में आम आदमी पार्टी की बैठक जिला अध्यक्ष वरुण भगत की अध्यक्षता में हुई। इसमें वरिष्ठ नेता रवि शास्त्री मुख्य रूप से उपस्थित रहे। इस मौके पैंथर्स पार्टी को छोड़कर आए करतार सिंह ने पार्टी का दामन थामा। इसके अतिरिक्त दीपक कुमार, अशोक कुमार, कर्ण सिंह, मोहिंद्र सिंह, पवन शर्मा, अमन शर्मा, टेक राम, यश पाल श अनवर ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उनका पार्टी नेताओं ने फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया।
जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सभी मिलजुल कर पार्टी की मजबूती के लिए मेहनत करें। उन्होंने कहा कि जनता को बिजली, पानी, स्वास्थ्य व सड़क आदि मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाना पार्टी का मुख्य उद्देश्य है। रवि शास्त्री ने कहा कि जिस तरीके से दिल्ली में पार्टी लोगों की उम्मीदों को पूरा कर रही है उसी मॉडल को प्रदेश सहित पूरे देश में लागू करने का प्रयास किया जा रहा है। इसलिए कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह पार्टी की जनहित नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं। मौजूदा समय में भ्रष्टाचार, मंहगाई, बेरोजगारी से जनता त्रस्त है। सरकार राहत दिलाने की बजाए और इजाफा कर रही है। इसलिए आम आदमी पार्टी एकमात्र विकल्प है जो समस्याओं से राहत दिला सकती है। इस मौके पर बंसी लाल भारती, सूरम चंद, अनिल गुप्ता, राम लाल व रतन शर्मा आदि उपस्थित रहे।