संवाद न्यूज एजेंसी
मजालता। तहसील मजालता के गड़ पमासता गांव में होली की रात एक झोपड़ी में आग लगने से तीन मवेशी जिंदा जल गए थे और एक घायल हो गया था। इन पशुओं के मालिक गिरधारी लाल को अभी तक प्रशासन से मुआवजा नहीं मिल पाया है।
गिरधारी लाल ने बताया कि आग लगने से उसकी दो भैंसे और एक बछड़ा जल कर गए थे। वहीं, एक भैंस बुरी तरह झुलस गई थी। उनके अनुसार घटनास्थल पर पशुचिकित्सा टीम, राजस्व उप निरीक्षक टीम एवं पुलिस टीम भी पहुंची थी। उन्होंने बताया कि हादसे में उनका 2.5 लाख रुपये का नुकसान हो गया। करीब एक साल पहले ही उन्होंने एक भैंस 70 हजार रुपये में खरीदी थी। गिरधारी लाल को अभी भी मुआवजे का इंतजार कर रहे हैं।
उधर, तहसीलदार मजालता दीक्षा बांबा ने बताया कि जल्द ही गिरधारी लाल को प्रशासन की तरफ से उनके नुकसान का हर्जाना दिया जाएगा। एसडीआरएफ की बैठक जल्द होने जा रही है, इस मामले का एजेंडा बैठक मैं रखा जाएगा और उम्मीद है कि जल्द ही मुआवजा मिलेगा।