फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मचैल में तीन माह बाद खुले मां चंडी मंदिर के कपाट, दो किमी लगी कतार, करीब 10 हजार श्रद्धालु नतमस्तक

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। मचैल गांव में लगभग तीन माह के अंतराल के बाद मंगलवार को माता चंडी मंदिर के कपाट खुले तो दर्शन के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। तड़के से ही श्रद्धालु कतार में लग गए। उत्साह इतना था कि करीब दो घंटे तक बारी का इंतजार करते रहे। करीब 10 हजार भक्त दरबार में नतमस्तक हुए।
विज्ञापन


जयकारों के साथ क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना रहा। मुख्य मूर्ति को अस्थायी रूप से मकान की छत पर बने छोटे मंदिर में स्थापित किया गया था जिसे मकर संक्रांति पर परंपरा अनुसार दरबार में विराजमान किया गया।

बैसाखी पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने कड़े इंतजाम किए थे। पहली बार दरबार से करीब दो किलोमीटर पहले बनाए गए दर्शनीय द्वार तक वाहनों की आवाजाही की अनुमति दी गई। इसके बाद श्रद्धालु पैदल यात्रा कर दरबार तक पहुंचे।
विज्ञापन


जम्मू से मंडल आयुक्त रमेश कुमार, डिविजनल कमिश्नर तेश्वाल, उपायुक्त पंकज कुमार शर्मा और एसएसपी नरेश कुमार ने व्यवस्थाओं का जायजा लेने के साथ ही मां चंडी के दर्शन किए। इस दौरान पेयजल, बिजली और अन्य मूलभूत सुविधाओं की समीक्षा की गई। साथ ही निर्देश दिए कि साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।



भीड़ नियंत्रित करने के लिए रजिस्ट्रेशन जल्द

अधिकारियों ने दर्शनी द्वार तक बनाए गए मार्ग पर आवाजाही की सुविधाओं को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। स्थानीय लोगों को बधाई देते हुए कहा कि दर्शनी द्वार तक मार्ग पहुंचने से यात्रा अधिक सुगम हो गई है। अत्यधिक भीड़ से बचने के लिए यात्रियों की संख्या को नियंत्रित रखना आवश्यक है ताकि सभी को उचित ठहराव और सुचारु रूप से दर्शन की सुविधा मिल सके। इसके लिए जल्द ही रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू की जाएगी। सभी श्रद्धालुओं से अपील है कि वे पंजीकरण कराकर ही यात्रा पर आएं और प्रशासन का सहयोग कर व्यवस्था बनाए रखने में मदद करें।



नशाखोरी पर सख्त प्रतिबंध

प्रशासन की ओर से मंदिर परिसर में नशाखोरी पर सख्त प्रतिबंध लगाया गया है और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अधिकारियों ने नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए। निरीक्षण के बाद अधिकारी हेलीकॉप्टर के माध्यम से लौट गए। वहीं पूरे क्षेत्र में जय माता दी के जयकारों और भजनों की गूंज से वातावरण भक्तिमय बना है। श्रद्धालु भजन-कीर्तन में लीन हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें