फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: ट्रैफिक व्यवस्था रही बेहतर, पुलिस की तैनाती से मेले में नहीं लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। देविका तट पर आयोजित बैसाखी मेले के चलते शहर में भीड़ और वाहनों की संख्या बढ़ गई। विशेष इंतजाम के चलते लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा। विभिन्न स्थानों पर पुलिस और ट्रैफिक कर्मियों की तैनात रहे।
विज्ञापन

सैरगाह रोड और पुराने हाईवे पर वाहनों की आवाजाही अधिक रही। सैरगाह रोड पर बड़ी गाड़ियों की आवाजाही अस्थायी रूप से बंद रखी गई। टाउन से सैरगाह रोड जाने वाले मार्ग पर केवल जरूरी सामान लाने वाली गाड़ियों को जाने दिया जा रहा था। लोगों ने निर्देशों का पालन करते हुए वाहन निर्धारित स्थानों पर पार्क किए जिससे मुख्य सड़कों पर ट्रैफिक का दबाव कम रहा। जगह-जगह पर पुलिस कर्मी चालकों को सही दिशा में जाने के लिए मार्गदर्शन देते रहे। तहसीलदार जय सिंह ने बताया कि मेले में बड़ी संख्या में लोग पहुंचे हैं जिसके चलते पहले से बेहतर इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें