फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मौसम साफ होने पर खुला अर्धकुवारी से पैदल मार्ग

विज्ञापन
दर्शनी ड़योडि में भवन की ओर जाते यात्री व भवन में दर्शनों के लिए आगे बढते यात्री - फोटो : KATRA
विज्ञापन
कटड़ा। देशभर में अग्निपथ योजना के विरोध के कारण रेलगाड़ियां रद्द हो रही हैं, इसलिए माता के दर्शन करने आने वाले भक्तों की संख्या में भी गिरावट आ रही है। वीरवार को शाम सात बजे तक करीब 25 हजार भक्त मां के जयकारे लगाते हुए भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन

पंजीकरण कक्ष से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को 34661 भक्तों ने प्राकृतिक पिंडियों के समक्ष हाजिरी लगाई। वहीं, वीरवार शाम सात बजे तक 25407 यात्री अपना पंजीकरण करवा कर भवन के ओर प्रस्थान कर चुके थे। इसके अलावा वीरवार को मौसम साफ रहने पर हेलिकॉप्टर, बैटरी कार व रेेपवे सेवा दिनभर भक्तों के लिए जारी रही।
बुधवार को अर्धकुवारी से भवन के लिए मार्ग पर पहाड़ी से पत्थर गिरने की संभावना के कारण पैदल आवाजाही बंद रखी गई थी, और बैटरी कार सेवा चल रही थी। हालांकि, पैदल यात्रियों को पुराने मार्ग से आवाजाही करने पर कोई रोक टोक नहीं थी। जबकि, वीरवार को अर्धकुवारी मार्ग भी यात्रियों की आवाजाही के लिए खोल दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें