फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चंद्रग्रहण... सूतक लगते ही मंदिरों के कपाट हुए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। चंद्रग्रहण को देखते हुए मंगलवार सुबह सभी मंदिर जल्दी खुले लेकिन सुबह 6:20 पर सूतक लगने से कुछ समय पहले ही कपाट बंद कर दिए गए। वार्ड चार में स्थित गणेश मंदिर, वार्ड तीन में ऊंची पहाड़ी पर बने कालका माता मंदिर और वार्ड नौ में आप शंभू महादेव मंदिर सुबह चार बजे दर्शन के लिए खोला गया।
विज्ञापन

श्रद्धालु छह बजे तक मंदिर में पहुंचे और पूजा व जलाभिषेक किया। इसके बाद कपाट बंद कर दिए और भक्तों ने बाहर खड़े होकर ही माथा टेका। सूतक शुरू होने से पहले ही मंदिरों के दरवाजों पर ताले लगा दिए गए। मूर्तियों व पिंडी के आगे कपड़े का पर्दा लगाया गया। शाम को सूतक समाप्त होने के बाद मंदिरों को साफ किया और पूजा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें