चिनैनी में बनाया गया शौचालय। संवाद
- फोटो : chinaini
चिनैनी। जागरूकता कार्यक्रमों स्वच्छ भारत को लेकर बड़ी-बड़ी बातें की जाती हैं, लेकिन धरातल पर तस्वीर इसके उलट है। इसका उदाहरण कस्बे में बना शौचालय है।
इसे अभी तक इस्तेमाल के लिए ही नहीं खोला गया है। स्थानीय निवासी शंकर सिंह, देव राज, हरबंस लाल ने कहा कि चिनैनी कस्बे में तीन शौचालय बनाए गए हैं। तीनों ऐसी जगह पर हैं, जहां हर रोज सैंकड़ों लोगों की आवाजाही होती है। ये तहसील कार्यालय के निकट, अस्पताल और कोर्ट में बनाए गए हैं। शौचालयों का लाभ लोगों को नहीं हो रहा।
उन्होंने कहा कि शौचालय किस कारण बंद है, उसको लेकर प्रशासन को स्पष्ट करना चाहिए। शौचालय को लेकर ईओ नितिन गुप्ता ने कहना है कि संबंधित ठेकेदार की पेमेंट को लेकर मामला था। पहले कोर्ट केस चल रहा था, जो ठेकेदार के हक में हो गया है। अब उसकी पेमेंट मिलेगी। इसके बाद वह हैंडओवर करेगा। संवाद