उधमपुर। पर्यटक स्थल पटनीटॉप में शनिवार व रविवार दिन की पिकनिक पर प्रशासन की ओर से लगाई रोक बरकरार है। मंगलवार को उपायुक्त इंदु कंवल चिब ने आदेश जारी कर पुलिस व पटनीटॉप विकास प्रधिकरण को इस पर अमल करने को कहा है।
उपायुक्त ने कोरोना के मामलों में बढ़ोतरी होने के बाद 14 जनवरी को शनिवार व रविवार को दिन की पिकनिक पर रोक लगाने का आदेश जारी किया था। शनिवार व रविवार को केवल होटल में ऑनलाइन बुकिंग करवाने वालों को ही जाने की अनुमति थी। अब इसको फरवरी में भी लागू रखा गया है। उपायुक्त ने कहा कि अगर कोई इस आदेश का उल्लंघन करता है तो पुलिस कार्रवाई करेगी।