फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीते वर्ष से ही अंधेरे में डूबी है मचैल तहसील

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले के उपमंडल पाडर में तहसील मचैल के लिए बिजली अब तक बहाल नहीं हो सकी है। 11 महीनों से यह तहसील अंधेरे में है। और जुलाई से मचैल यात्रा भी शुरू होने वाली है।
विज्ञापन

ज्ञात है कि बीते वर्ष जुलाई में अचानक कई जगह बादल फटने से मचैल में भारी तबाही हुई थी। पानी के जोरदार बहाव और मूसलाधार बारिश से तहसील के पैदल मार्ग टूट गए थे, और लगभग चार किलोमीटर तक सभी बिजली के खंभे व तार ध्वस्त हो गए थे। इस आपदा में स्थानीय लोगों को भी जान और माल का भारी नुकसान हुआ था। तब से कुछ रास्ते और बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है।
मचैल निवासियों ने प्रशासन से कई बार बिजली बहाल करने की गुहार लगाई है, परंतु कहीं से सुनवाई नहीं हुई। अब प्रसिद्ध मचैल यात्रा का समय समीप है, इसलिए बिजली के ढांचे को सुधारने का काम पीडीडी विभाग ने आरंभ कर दिया है। इस संबंध में पीडीडी विभाग के एक्सईएन अल्ताफ हुसैन का कहना है कि मचैल में दो से तीन दिनों के अंदर बिजली बहाल हो जाएगी।
विज्ञापन

-----
25 से शुरू होगी मचैल यात्रा
मचैल यात्रा का आरंभ 25 जुलाई से होने जा रहा है। इसके लिए प्रशासन तैयारियों में लगा हुआ है। इस यात्रा की व्यवस्था पहले सर्व शक्ति सेवक संस्था करती थी। लेकिन, न्यायालय के आदेश पर अब इस यात्रा को सुलभ बनाने की जिम्मेदारी श्राइन बोर्ड को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें