फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 15 से 27 अप्रैल तक होगी बिजली कटौती

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। विद्युत विभाग ने कटौती को लेकर अनुसूची जारी की है। इसके अनुसार चिनैनी, सुद्धमहादेव, लाटी, शारदा गांव सहित कई इलाकों में 15 से 22 अप्रैल तक कटौती की जाएगी। इस कटौती से जलापूर्ति प्रभावित होने की संभावना है। यह कटौती सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक की जाएगी।
विज्ञापन

विभाग की तरफ से 11केवी फीडर की मरम्मत के साथ ब्रांच कटिंग का काम शुरू किया जा रहा है। इसी को लेकर कटौती की अनुसूची जारी की गई है। इसके अनुसार 15, 18, 21 और 24 अप्रैल को सुबह नौ से दोपहर दो बजे तक कुद, मादा, डोगरा, संगोट, सोकेत्र, मंदलोत, सुद्धमहादेव, मानतलाई, बप और बरार में बिजली बंद रहेगी। वहीं, 16, 19, 22 और 25 अप्रैल को टंडार, नगुलता, घारियां, धनास, छज्ज, राजर, बेश्टी, बैन और कुलासर में बिजली बंद रहेगी।
इसी तरह 16, 19 और 22 अप्रैल को बष्ट, गौरी कुंड और चलयार में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। वहीं, 16 और 19 अप्रैल को चिनैनी कस्बा और केवी स्कूल, 16, 19 और 22 अप्रैल को उधमपुर शहर से सटे शारदा माता, थर्ड, बली और उखराल में, 15, 18, 21 व 24 अप्रैल को पखलाई, औसु, कैरा और मंगलियान में, 15, 18, 21, 24 और 27 अप्रैल को बटना, घंटवाल, किथर, चिड़ेई, नरसू, समरोली, सिउना, लद्दा, और धारगद्दियां में बिजली नहीं आएगी।
विज्ञापन

धुना, लाटी, डुडु, चप्पड़, पचौंड, जखैड़, पाडर में 15, 18, 21 व 24 को, तो 16, 19, 22 और 25 अप्रैल को सिरा पट्टन और मतलोवा में और 16 और 20 अप्रैल को मरगाना और सेरीकल्चर कार्यालय में बिजली बंद रहेगी। भीषण गर्मी के इस मौसम में पांच घंटे बिजली बंद रहने पर लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। वहीं, इससे जलापूर्ति भी प्रभावित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें