डिग्री कालेज में प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले विद्यार्थि व प्रिसिंपल व अन्य
- फोटो : KATRA
कटड़ा। स्थानीय डिग्री कॉलेज में मंगलवार को आंबेडकर जयंती मनाई गई। इस मौके पर नारा लेखन व वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक विज्ञान विभाग ने ईवीएस विभाग के साथ मिलकर किया था, जिसमें कॉलेज के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आंबेडकर जयंती पर प्रिंसिपल सीके खजूरिया ने संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जीवनी पर प्रकाश डाला। कहा कि हर एक को उनके पदचिन्हों पर चलकर देश को मजबूत बनाना चाहिए। कार्यक्रम में बीए के पहले सेमेस्टर, तीसरे सेमेस्टर तथा पांचवें सेमेस्टर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस दौरान हुई वाद विवाद प्रतियोगिता में वंशिका मट्टू ने पहला स्थान हासिल किया।
वहीं, मानसी अंताल ने दूसरा व पल्लवी ने तीसरा स्थान पाया। नारा लेखन प्रतियोगिता में आर्यन भगत ने पहला, मुन्ना आलम ने दूसरा और आर्यन नगोत्रा ने तीसरा स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता में जीतने वाले विद्यार्थियों को प्रिंसिपल ने प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया। मौके पर कॉलेज के डॉ. चंद्रमोहन, डॉ. सुनील तनोच, डॉ. अंजू रानी, प्रो. रजनी, आदि मौजूद रहे।