फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: बारिश में गिर गया वैष्णो देवी के श्रद्धालुओं का आंकड़ा

विज्ञापन
मां वैष्णो देवी के दर्शनों के लिए भवन पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन
-हेलिकॉप्टर सेवा वीरवार को भी बाधित रही
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कटड़ा। मानसून सीजन में हो रही बारिश ने माता वैष्णो देवी यात्रा पर भी असर डाला है। श्रद्धालुओं की संख्या में काफी गिरावट आई है। वहीं, दूसरे राज्यों के श्रद्धालुओं का अमरनाथ यात्रा पर जाने से भी कुछ असर पड़ा है। वहीं, हेलिकॉप्टर सेवा वीरवार को भी बाधित रही।
कटड़ा में पिछले कई दिनों से छाई गहरी धुंध और बरसात कारण श्रद्धालुओं की आवाजाही पर थोड़ा असर पड़ा है। दृश्यता अनुकूल नहीं होने से सांझीछत हेलीकॉप्टर सेवा भी बाधित रही। वर्तमान में 16 से 18 हजार श्रद्धालु ही माता के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। सामान्य स्थिति में यह आंकड़ा 30 हजार से अधिक रहता है।
विज्ञापन

भारी बारशि भले ही यात्रा में व्यवधान डाल रही हो, लेकिन श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं है। वह माता के जयकार लगाते हुए भवन की ओर प्रस्थान कर रहे हैं। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड प्रशासन के अनुसार पिछले सप्ताह की तुलना में इस सप्ताह श्रद्धालुओं की संख्या में करीब 50 की गिरावट आई है।
त्रिकुटा की पहाड़ी पर धुंध छाने से कटड़ा से सांझीछत तक चलने वाली हेलीकॉप्टर सेवा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई। हेलीकॉप्टर से यात्रा करने वालों को इससे मायूस होना पड़ा।
आरएफआईडी कार्ड के बिना यात्रा मार्ग पर प्रवेश ना करें
बोर्ड प्रशासन ने कहा कि यात्रा मार्ग तो पूरी तरह से खुले हैं लेकिन श्रद्धालुओं को स्वागत द्वार से आगे जाने के लिए अनिवार्य रूप से आरएफआईडी कार्ड रखना होगा। जो यात्री यह कार्ड नहीं दिखा पा रहे, उन्हें आगे बढ़ने की अनुमति नहीं दी जा रही है। यह कदम भीड़ नियंत्रण और सुरक्षा के दृष्टिकोण से उठाया गया है |
विज्ञापन

यात्रा मार्ग खुले, लेकिन सतर्कता जरूरी
भले ही भैरो घाटी, हिमकोटी, सांझीछत और भवन के लिए सभी पारंपरिक मार्ग खुले हुए हैं, लेकिन प्रशासन ने श्रद्धालुओं से मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा प्रारंभ करने की सलाह दी है। सुरक्षा कर्मी लगातार निगरानी कर रहे हैं और किसी भी आपात स्थिति के लिए प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। यात्रियों से अपील की गई है कि वे कटड़ा पहुंचने से पहले ऑनलाइन ब ऑफलाइन आरएफआईडी रजिस्ट्रेशन करवाएं। मौसम की ताजा जानकारी लेकर ही यात्रा करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें