उधमपुर। शहर के मियां बाग में स्थित बगलामुखी मंदिर में गुरु पूर्णिमा पर सत्संग करती महिलाएं।
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर। गुरु पूर्णिमा पर वीरवार को शहर के विभिन्न मंदिरों में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मियां बाग क्षेत्र में स्थित बगलामुखी मंदिर में हवन-यज्ञ व सत्संग के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। वहीं मंदिर में आए लोगों ने गुरु पूजन किया। मंदिर के पंडित पुरषोत्तम शर्मा ने बताया कि मंदिर में हवन-यज्ञ के बाद गुरु पूजन का आयोजन हुआ। काफी संख्या में आए लोगों ने गुरु की पूजा करने के बाद उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही कई लोगों ने गुरु से नाम भी लिया। दोपहर एक बजे भंडारे का आयोजन किया गया।