फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमायुक्त दफ्तर के बाहर रोष प्रदर्शन

Tue, 16 Feb 2016 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
सहायक लेबर कार्यालय के बाहर मजदूरों और छात्रों ने सोमवार को विभाग के विरोध में जमकर प्रदर्शन किया गया। प्रदर्शन कर रहे छात्र शिक्षा सहायता लेबर कार्ड के लिए फार्म जमा कराने आए थे। छात्रों ने बताया कि फार्म जमा कराने की तारीख 20 फरवरी की है, पर विभाग द्वारा 12 फरवरी को ही फार्म लेना बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन


प्रदर्शन की अध्यक्षता आल बिल्ंिडग एंड अर्द वर्कर्स यूनियन के प्रधान अजय गुप्ता ने की। इस मौके पर मजदूरों और छात्रों ने विभाग के विरोध में जमकर नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों की अगुवाई कर रहे अजय गुप्ता ने बताया कि मजदूरों के बच्चों को पढ़ने के लिए विभाग द्वारा सहायता कार्यक्रम चलाए गए हैं।

पर इन योजनाओं का लाभ मजदूरों के बच्चों तक नहीं पहुंच पा रहा। विभाग द्वारा एजूकेशन असिस्टेंट के फार्म निकाले गए थे जिनको जमा कराने की आखिरी तारीख 10 फरवरी थी।
विज्ञापन


डीसी कार्यालय में एक बैठक के बाद फार्म जमा कराने की तारीख को छात्रों की सुविधा को देखते हुए 20 फरवरी तक बढ़ाया गया। पर विभाग के कर्मचारियों ने केवल 20 फरवरी तक ही फार्म जमा किए। प्रदर्शन कर रहे छात्र विकास ने बताया कि वह 10 तारीख को आए थे।

उन्हें बताया गया की 20 तक फार्म जमा कराने की तारीख बढ़ गई है। पर आज जब वह फार्म जमा कराने पहुंचे तो उन्हें कहा गया कि फार्म जमा कराने की तारीख समाप्त हो चुकी है।

विभाग द्वारा मजदूरों के लेबर कार्ड बनाने में भी अक्सर आनाकानी की जाती है। मैरिज फार्म जमा कराने आए लोगों को भी खाली हाथ ही वापस लोटना पड़ा। लोगों ने प्रशासन से फार्म जमा कराने की तारीख आगे करने की मांग की।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें