रामनगर के बैरिया कुलवंता में मोटरेबल पुल का लोकार्पण करते विधायक सुनील भारद्वाज। स्रोत : आयोजक
- फोटो : udhampur
रामनगर के विधायक ने वेरियां, कुलवंता में मोटरेबल पुल का किया उद्घाटन
संवाद न्यूज एजेंसी
उधमपुर/रामनगर। रामनगर के विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज ने शनिवार को वेरियां, कुलवंता में नव-निर्मित मोटरेबल पुल का उद्घाटन किया। यह दूरस्थ बस्तियों चिगला बलोता को कुल्थियां माडता से जोड़ेगा। यह पुल प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत 2 करोड़ की लागत से पूरा किया गया है।
विधायक ने कहा कि यह पुल क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है, जो लंबे समय से लंबित जन-आवश्यकता को पूरा करता है और अब तक अलग-थलग पड़े गांवों को सालभर हर मौसम में संपर्क सुविधा प्रदान करेगा।
उद्घाटन समारोह में विभाग के अधिकारी नीरज वर्मा (एईई) एवं कनिष्ठ अभियंता (जेई) उपस्थित रहे। उन्होंने परियोजना के समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निर्माण में अहम भूमिका निभाई। विधायक डॉ. सुनील भारद्वाज ने कहा कि सरकार समान ग्रामीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने स्थानीय लोगों को आश्वस्त किया कि सड़क ढांचे और जन-कल्याण से जुड़ी योजनाओं पर केंद्र प्रायोजित कार्यक्रमों, विशेषकर पीएमजीएसवाई, के माध्यम से लगातार काम होता रहेगा। यह पुल अब न केवल परिवहन को आसान बनाएगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुँच बढ़ाएगा और स्थानीय आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देगा।
इस अवसर पर विकास गुप्ता (मंडल प्रधान), दिक्षांत शर्मा (प्रदेश उपाध्यक्ष, भारतीय जनता युवा मोर्चा), स्थानीय सरपंच, पंचों और बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों ने भाग लिया।