रियासी। विश्व रक्तदान दिवस पर जिला अस्पताल में शनिवार को रक्तदान शिविर लगाया गया। स्वास्थ्य विभाग के निदेशक डॉ. अब्दुल हामिद जरगर के दिशानिर्देश व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मोहम्मद अशरफ खोली की देखरेख में शिविर लगाया गया।
खून दो आशा दो के थीम पर लगाए गए शिविर का उद्घाटन अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर राकेश कुमार ने किया। मौके पर जिला रेड क्रॉस सोसायटी के एग्जीक्यूटिव सचिव कुलदीप खजुरिया और अस्पताल के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. गोपाल दत्त व स्टाफ के अन्य सदस्य उपस्थित रहे। शिविर में 25 लोगों ने रक्तदान किया। इसमें जिला अस्पताल के सीनियर फार्मासिस्ट नरेश कुमार भी शामिल रहे। उन्होंने सभी को समय-समय पर रक्तदान करने की अपील की।