फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्थर गिरने से दिनभर बंद रहा किश्तवाड़-पाडर मार्ग

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। किश्तवाड़-पाडर मार्ग वीरवार सुबह पत्थर गिरने से बंद हो गया, जिस कारण वाहन चालकों और लोगों को परेशानियों को सामना करना पड़ा है। शाम के समय कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद पत्थरों को हटा कर छाटे वाहनों के लिए मार्ग को बहाल कर दिया है। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार किश्तवाड़-पाडर मार्ग पर सिल्पर स्थान पर वीरवार सुबह पहाड़ से पत्थर और मलबा गिरने से यातायात बंद हो गया। दिनभर वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। देर शाम मलबा हटाने के बाद छोटे वाहनों की आवाजाही बहाल हो पाई। पाडर निवासी करतार सिंह राठौर ने कहा कि पाडर मार्ग अकसर पस्सियां गिरने के कारण बंद रहता है। मार्ग के चौड़ीकरण का काम जारी है। ब्लॉस्टिंग के कारण पहाड़ से पत्थर गिरने से यातायात बाधित रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें