फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधमपुर के सिर सजा खो-खो का ताज

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। खेल विभाग की ओर से नगर के सुभाष स्टेडियम में आयोजित तीन दिवसीय अंडर-19 ब्वॉयज खो-खो प्रतियोगिता का शनिवार को समापन हो गया। नॉक आउट के आधार पर आयोजित इस प्रतियोगिता में प्रदेश के विभिन्न 20 जिलों से 221 खिलाड़ियों व 91 अधिकारियों ने भाग लिया।
विज्ञापन

पूरे टूर्नामेंट में उधमपुर सभी टीमों पर हावी रहा, और अंत में जिला जम्मू को हराया। वही, कश्मीर के बारामूला ने भी आश्चर्यजनक खेल दिखाया और संयुक्त रूप से रियासी के साथ दूसरा उपविजेता रहा। शनिवार को पूल ए की टीमों में खेले गए पहले मुकाबले में उधमपुर ने बडगाम को 7 अंकों व पारी से हराया। वहीं, दूसरे मैच में बारामूला ने पुलवामा को 7 अंकों और पारी से मात दी। जबकि पूल बी की टीमों के पहले मुकाबले में रियासी ने श्रीनगर को 7 अंक और पारी से हराया। और दूसरे मुकाबले में जिला जम्मू ने राजोरी को एक अंक और पारी से शिकस्त दी।
इसके बाद खेले गए पहले सेमीफाइनल मुकाबले में जम्मू ने रियासी को आठ अंकों से धूल चटाई। वहीं, दूसरे सेमीफाइनल में उधमपुर ने बारामूला को 10 अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। फाइनल मुकाबला उधमपुर और जम्मू के बीच खेला गया। इसमें उधमपुर ने जम्मू को 6 अंकों व पारी से हराकर विजेता का ताज अपने सिर मढ़ा। कार्यक्रम के अंत में डीवाईएसएसओ उधमपुर ने प्रबंधन समिति और फील्ड स्टाफ के साथ अतिथि टीमों को धन्यवाद देकर विजेता, उपविजेता और द्वितीय उपविजेता को प्रमाण पत्र, पदक और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

मैचों में अंपायरिंग करने वाले अधिकारियों में राज कुमार गुप्ता, राज कुमार डोगरा, कंचन शर्मा, पुष्प कुमार, रमन कुमार, सुनील दत्त खजूरिया, राजेश वर्मा, कुलभूषण शर्मा, ऋषि शर्मा, पूजा शर्मा और ज्योतिका शर्मा शामिल थे। इस मौके पर जेडपीईओ मजालता करतार सिंह, जेडपीईओ जिब पूनम शर्मा, तारिक जरगर पीईएल डोडा से चयनकर्ता के रूप में, अनीता गोस्वामी, सोमदेव खजूरिया, रमेश चंद्र, अनुपमा शर्मा, पुरुषोत्तम कुमार, संजीव कुमार, दीपिका मन्हास, अजीत सिंह, बिक्रम सिंह, स्वर्ण दीप सिंह, राकेश खजूरिया, राजेश शर्मा, राकेश, जय करण, अब्दुल कादिर, एसके खजूरिया, वंदना शर्मा, आशा, मीनाक्षी, विपन फोत्रा, सौरब पंडित, अंशु ब्रत खन्ना, सुदेश कुमार और सभी बीस जिलों के अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें