फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गर्मी में भी आस्था का उत्साह, 15 हजार श्रद्धालु भवन रवाना, इस साल में अब तक 26.28 लाख नवा चुके शीश

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए गर्मी में भी आस्था का उत्साह बरकरार है। तेज धूप के बीच श्रद्धालुओं पूरे जोश और भक्तिभाव के साथ दरबार की ओर बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

वीरवार शाम पांच बजे तक करीब 15 हजार श्रद्धालु पंजीकरण कर भवन की ओर रवाना हुए। आंकड़ों के अनुसार इस साल अब तक 26.28 लाख श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। अप्रैल में अब तक लगभग 5.50 लाख श्रद्धालुओं ने माथा टेका है। श्रद्धालुओं का आगमन लगातार जारी है।

दिनभर मौसम सामान्य बना रहा और श्रद्धालु परिवार व मित्रों के साथ पंजीकरण करवाने के बाद लगातार यात्रा पर जाते रहे। जय माता दी के जयकारों से धर्मनगरी में माहौल भक्तिमय बना है।
विज्ञापन


श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रबंध किए गए हैं। भवन परिसर सहित यात्रा मार्ग पर शुद्ध पेयजल, विश्राम स्थल, चिकित्सा सुविधा, स्वच्छता व्यवस्था और अन्य आवश्यक सेवाएं निरंतर उपलब्ध कराई जा रही हैं। इसके अतिरिक्त हेलिकॉप्टर, बैटरी कार, रोपवे, घोड़ा, पिट्ठू और पालकी भी सुचारु रूप से संचालित हो रही है, जिनका लाभ श्रद्धालु उठा रहे हैं।

चिलचिलाती धूप के बीच श्रद्धालु प्रमुख पड़ावों और विश्राम स्थलों पर कुछ समय आराम करने के बाद धीरे-धीरे भवन की ओर बढ़ते गए। मां वैष्णो देवी के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि की कामना कर रहे हैं। दर्शन उपरांत बाबा भैरवनाथ के चरणों में हाजिरी लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें