कटड़ा में सरकारी स्कूल के अध्यापक जिनें स्वतंत्रता दिवस पर सम्मानित किया गया
कटड़ा। स्वतंत्रता दिवस समारोह में सरकारी पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल के तीन अध्यापकों को बेहतरीन काम करने को लेकर सम्मानित किया गया। कटड़ा में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड के खेल परिसर में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में श्राइन बोर्ड के सीईओ सचिन कुमार वैश्य शामिल हुए। उन्होंने पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल के अध्यापक रवि कुमार कोहली, खजान सिंह तथा अदिति शर्मा को ट्रॉफी के साथी प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर स्कूल की मुख्य अध्यापिका ऊषा डोगरा ने बताया कि पीएम श्री गर्ल्स हाई स्कूल कटड़ा शिक्षा के साथ ही खेलों, सामाजिक कार्यों आदि में प्रगति के पथ पर है।
स्कूल में शिक्षा की बात हो या फिर खेलों की स्कूल निरंतर प्रतिष्ठित नाम कमा रहा है। इसका श्रेय स्कूल प्रशासन के साथ ही अध्यापकों को जाता है। जिनकी कड़ी मेहनत से विद्यार्थी निरंतर आगे बढ़ रहे हैं। संवाद