फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: मां वैष्णो देवी के दरबार सहित अन्य मंदिरों में धूमधाम से मनाई जन्माष्टमी

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कटड़ा। जन्माष्टमी पर्व पर मां वैष्णो देवी भवन के साथ धर्मनगरी कटड़ा के मंदिरों में शनिवार को खासी भीड़ रही। मंदिरों को भव्य रूप से सजाया गया तो वही नगर वासियों ने भी घरों में स्थापित मंदिरों में सजावट की। मध्य रात्रि को सभी मित्रों में मंदिरों में भगवान कृष्ण का विशेष अभिषेक किया गया।
भगवान कान्हा को भव्य रूप से सजाने के साथ ही 56 भोग अर्पित किए गए। इसे लेकर मंदिरों में श्रद्धालुओं की धूम रही। वहीं जन्माष्टमी पर्व पर कटड़ा के प्रसिद्ध शिव दर्शन मंदिर में रात्रि को विशाल जागरण का आयोजन किया गया। प्रसिद्ध गायक सुरेश शर्मा ने भगवान कृष्ण के कई भजन पेश किए। श्रद्धालुओं में प्रसाद वितरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व प्रसिद्ध तीर्थ स्थल मां वैष्णो देवी के भवन में प्राचीन गुफा प्रांगण यानी अटका स्थल पर मध्यरात्रि को भगवान कृष्ण को विशेष झूले में स्थापित किया गया। विधिवत मंत्र उच्चारण के बीच भगवान को झूला झुलाया गया और 56 भोग लगाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें