फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: अनुकूल मौसम के बीच मां वैष्णो देवी भवन के लिए 20 हजार श्रद्धालु रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी सहित मां वैष्णो देवी दरबार में मौसम खुलने के साथ ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बढ़ गई है। दिनभर सुहाने मौसम के बीच बड़ी संख्या में भक्त जयकारों के साथ भवन की ओर रवाना होते रहे। बुधवार शाम करीब छह बजे तक लगभग 20 हजार श्रद्धालु आरएफआईडी कार्ड प्राप्त कर चुके थे।
विज्ञापन

मौसम के अनुकूल रहने से यात्रा मार्ग पर चहल-पहल रही। श्रद्धालुओं को सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध करवाई गईं। हेलिकॉप्टर, बैटरी कार, घोड़ा, पिट्ठू और पालकी जैसी सुविधाएं दिनभर जारी रहीं जिससे बुजुर्गों और बच्चों के साथ यात्रा कर रहे श्रद्धालुओं को विशेष राहत मिली। प्रशासन और श्राइन बोर्ड ने यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रबंध किए हुए हैं।
विज्ञापन

देश के विभिन्न हिस्सों से श्रद्धालुओं का कटड़ा पहुंचना लगातार जारी है। प्रशासन द्वारा भीड़ को देखते हुए सभी व्यवस्थाओं को और मजबूत किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें