फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: चिनैनी में अंडर 14 व 17 कबड्डी का फाइनल सयुना के नाम रहा

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। कस्बे के हायर सेकेंडरी स्कूल में इंटर स्कूल जोनल स्तरीय खेल प्रतियोगिता जारी है। बुधवार को तीसरे दिन कबड्डी, वॉलीबॉल तथा बैडमिंटन के मुकाबले खेले गए। अंडर 14 कबड्डी के 14 मैच खेले गए जिसमें फाइनल मुकाबला हायर सेकेंडरी स्कूल सयुना की टीम और मिडिल स्कूल धरमथल के बीच हुआ।
विज्ञापन

मुकाबला हायर सेकेंडरी स्कूल सयुना टीम ने जीत लिया। अंडर 17 के 10 मुकाबला कबड्डी के हुए जिसमें फाइनल मुकाबला हायर सेकेंडरी स्कूल सयुना तथा हायर सेकेंडरी स्कूल चिनैनी के बीच आयोजित हुआ और हायर सेकेंडरी स्कूल सयुना ने कबड्डी का फाइनल मुकाबला जीत कर जिला स्तरीय खेलो में प्रवेश कर लिया। वही वॉलीबॉल के अंडर 14 मुकाबले में फाइनल मुकाबला हाई स्कूल सिरा के नाम रहा जबकि अंडर 17 वॉलीबॉल का मुकाबला बप्प टीम के नाम रहा। उधर बैडमिंटन में नेशनल पब्लिक हाई स्कूल ने अंडर 14 में विजय हासिल की जबकि हायर सेकेंडरी स्कूल चिनैनी की टीम ने अंडर 17 में जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें