फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: गर्मी के बीच 18 हजार श्रद्धालुओं ने किए मां वैष्णो देवी के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। धर्मनगरी में वीरवार दिनभर गर्मी महसूस हुई। बढ़ते तापमान के कारण श्रद्धालु कुछ हद तक परेशान रहे लेकिन दर्शन के लिए उत्साह में कमी नहीं आई। जय माता दी के जयकारों के साथ लगातार भवन की ओर प्रस्थान करते रहे। शाम 6 बजे तक लगभग 18,000 श्रद्धालु भवन की ओर रवाना हो चुके थे।
विज्ञापन

प्रशासन और श्राइन बोर्ड ने श्रद्धालुओं के लिए आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध करवाईं। हेलिकॉप्टर सेवा, बैटरी कार, भवन से भैरव घाटी तक रोपवे सहित घोड़ा, पिट्ठू और पालकी जैसी पारंपरिक सुविधाएं भी मिलती रहीं। इसलिए श्रद्धालुओं को यात्रा के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें