रियासी। माइग्रेट एक्शन कमेटी के बैनर तले तलवाड़ा में विस्थापितों का धरना वीरवार को दसवें दिन भी जारी रहा। विस्थापितों ने एकजुट होकर रोष जताया। विस्थापित कमेटी के प्रधान जगदेव सिंह की अध्यक्षता में सुबह परिवार क्लब परिसर में एकत्रित हुए। इसके बाद बैठक में समस्याओं को उजागर किया। विस्थापितों ने कहा कि वह हक मांगने के साथ ही खस्ताहाल क्वार्टरों की स्थिति को सुधारने की बात कर रहे हैं। सरकार और प्रशासन समस्याओं की तरफ ध्यान नहीं दे रहा है।