फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: कटड़ा के होटल में लगी आग, स्टोर रूम और किचन तक उठीं लपटें

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। बस स्टैंड में स्थित होटल में शनिवार शाम करीब पांच बजे अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग स्टोर रूम और किचन में लगी जिसने देखते ही सामान को चपेट में लिया। घटना के समय होटल में यात्री ठहरे थे लेकिन कर्मचारियों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जिससे हादसा बच गया।
विज्ञापन

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग लगते ही होटल परिसर में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस और दमकल विभाग की टीम आग पर काबू पाने में जुट गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग को पूरी तरह नियंत्रित कर लिया गया। प्राथमिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट या किचन में गैस से संबंधित लापरवाही माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है। घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है लेकिन होटल के किचन और स्टोर रूम को काफी नुकसान पहुंचा है। प्रशासन ने होटल संचालकों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें