फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करवाचौथ को लेकर नगर के बाजारों में दिनभर उमडी रही महिलाओं व युवतियों की भीड

विज्ञापन
थाली लेकर करवाचौथ के चांद निकलने का इंजतार करती महिला - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। जिले में करवाचौथ का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। नगर में भी महिलाओं ने दुल्हन की तरह सजधज कर दिन भर निर्जल रहकर पतियों की लंबी उम्र की कामना की। शाम को चंद्र दर्शन कर अर्घ दिया और व्रत खोला।
विज्ञापन

जिले में महिलाओं ने सुबह सर्वप्रथम स्नान, आदि कर सरगी ग्रहण करने के साथ व्रत की शुरुआत की। उन्होंने दिन भर निर्जल उपवास रखा और साज श्रृंगार के काम में व्यस्त रहीं। शाम को मंदिरों में एकत्र होकर पूजा की और थालियां बदलकर करवाचौथ के गीत गाए। इस दौरान करवा माता की कथा सुनने और थाली फिराने के परंपरा भी पूरी की गई। युवतियों में भी काफी उत्साह नजर आया। काफी संख्या में महिलाओं के साथ युवतियों ने भी सजधज कर करवाचौथ की रस्मों को निभाने में साथ दिया।
इस बीच नगर के बाजारों में भी दिन भर महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। बाजार खुलने के साथ ही चूड़ियों और श्रृंगार के सामान की खरीदारी करने के लिए आने वाली महिलाओं व युवतियों की भीड़ जुटना शुरू हो गई थी। दिन बढ़ने के साथ इनकी संख्या में काफी उछाल आया। नगर के शहरी क्षेत्रों के साथ ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाएं व युवतियां भी नगर के बाजारों में मेहंदी लगवाने और श्रृंगार का सामान खरीदने पहुंची।
विज्ञापन

इस दौरान नगर के ब्यूटी पार्लरों पर भी महिलाओं की काफी भीड़ रही। प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता प्रबंध किए गए थे। हालांकि, मौसम की खराबी की वजह से महिलाओं को थोड़ी परेशानी भी उठानी पड़ी।

मंदिर में करवाचौथ की रस्में निभाती महिलाएं- फोटो : UDHAMPUR

करवाचौथ पर बाजारों में उमडी भीड- फोटो : UDHAMPUR

करवाचौथ पर्व पर नगर में मेंहगी लगवाने तथा चुडियों की खरीददारी में व्यस्त महिला व युवती- फोटो : UDHAMPUR

करवाचौथ पर्व पर नगर में मेंहगी लगवाने तथा चुडियों की खरीददारी में व्यस्त महिला व युवती- फोटो : UDHAMPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें