फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लगातार चौथे दिन बस, मेटाडोर नहीं चलने से लोग रहे परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। 50 प्रतिशत यात्रियों को बिठाने के सरकारी आदेश के विरोध में बस व मेटाडोर की आवाजाही लगातार चौथे दिन भी बंद रही। यात्री वाहन न चलने के कारण लोगों को भी काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। जहां मेटाडोर व बसों की आवाजाही बंद है, वहीं छोटे यात्री वाहन यात्रियों के खचाखच भर कर चले रहे हैं। ट्रांसपोर्ट यूनियन ने इसको लेकर जिला प्रशासन और पुलिस की कार्यप्रणाली पर निशाना साधा है।
विज्ञापन

सरकार ने आदेश जारी किया है कि यात्री वाहनों केवल 50 प्रतिशत यात्रियों को बैठने की अनुमति होगी। अगर किसी ने 50 प्रतिशत से अधिक यात्रियों को बिठाया तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसी के विरोध में बुधवार से मेटाडोर व बसों ने आवाजाही को बंद रखा है। शनिवार को लगातार चौथे दिन बस व मेटाडोर नहीं चली। बस व मेटाडोर चलने की उम्मीद में काफी संख्या में यात्री बस अड्डे पर पहुंचे निराश होकर लौट गए। मिनी बस आपरेटर यूनियन के प्रधान दर्शन सिंह ने कहा कि ट्रांसपोर्ट यूनियन की सरकार के साथ बातचीत विफल रही है।
सरकार उनकी मांगों को पूरा करने को तैयार नहीं है और ट्रांसपोर्टर भी 50 प्रतिशत यात्रियों के साथ वाहन चलाने को तैयार नहीं है। प्रशासन एक तरफ तो सख्ती करने की बात कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ छोटे यात्री वाहनों पर किसी तरह का प्रतिबंध नहीं लगाया गया है। उधमपुर से हर रोज टैंपो, सूमो, टेवेरा व अन्य छोटे यात्री वाहन यात्रियों से भर कर चल रहे हैं। इनमें यात्रियों को खचाखच भरा जा रहा है। यह सभी रूट पर चल रहे हैं। इन वाहनों के अंदर प्रशासन व पुलिस सामाजिक दूरी के नियम को लागू क्यों नहीं कर रही है। सारी पाबंदी केवल बस व मेटाडोर के लिए ही क्यूं निर्धारित की गई है। पुलिस के सामने छोटे यात्री वाहन यात्रियों से भर कर निकल रहे हैं और इन पर किसी तरह की कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें