चिनैनी। चिनैनी पुलिस ने तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए पांच वाहनों से 51 मवेशियों को मुक्त करवाया है। वहीं, तस्करी के आरोप में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
थाना प्रभारी चरणजीत सिंह की टीम ने चिनैनी के जीरो प्वाइट के पास नाका लगाया था। इस दौरान उधमपुर से घाटी की ओर जा रहे पांच वाहनों को जांच के लिए रोका। तलाशी लेने पर उनमें 51 मवेशी पाए गए। चालक मवेशियों के बारे में कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते ही वाहनों को सीज कर पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया। उनकी पहचान शकील अहमद, शुक्रदीन, समीर हुसैन, सद्दाम हुसैन, शकील अहमद के रूप में हुई है।