फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरजीत सिंह को रास नहीं आई आप, दो महीने में ही लौटे पैंथर्स के साथ

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। पैंथर्स पार्टी को छोड़कर आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुए पूर्व जिला प्रधान सुरजीत सिंह की मात्र दो महीने में ही घर वापसी हो गई है। बुधवार को उन्होंने इसकी सार्वजनिक घोषण की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि असल में पगड़ी ही उनकी शान है। गलती से उन्होंने टोपी पहन ली थी, जिसे अब वह उतार रहे हैं। सुरजीत ने कहा कि पैंथर्स पार्टी के संस्थापक उनके गुरू समान थे। लेकिन, पार्टी की आपसी कलह के कारण उनके साथ कई नेताओं को पार्टी छोड़नी पड़ी थी। अब क्लेश पैदा करने वाले लोग भी पार्टी से बाहर हो गए हैं तो वह फिर से वापसी कर रहे हैं।
कहा कि पार्टी को दिवंगत प्रो. भीम सिंह के साथ कई कार्यकर्ताओं ने लहू से सींचा है। पूरे जम्मू कश्मीर के लोग पार्टी के साथ दिल से लगाव रखते हैं। प्रो. भीम सिंह के देहांत के बाद भी वह पार्टी को हमेशा जिंदा रखेंगे, क्योंकि पार्टी सिर्फ एक राजनीतिक मंच नहीं हैं, बल्कि लोगों के हक की आवाज है, जो प्रोफेसर के बाद भी बुलंद रहेगी। पार्टी से रूठ कर गए अन्य सभी लोगों को भी घर वापसी करवाई जाएगी।
विज्ञापन

पूर्व जिला प्रधान की घर वापसी के बाद उधमपुर में चर्चा तेज हो गई है कि पूर्व विधायक बलवंत सिंह मनकोटिया भी अपने समर्थकों के साथ जल्द आम आदमी पार्टी को छोड़ फिर से पैंथर्स पार्टी में शामिल हो सकते हैं। इससे लगभग खत्म हो चुकी पार्टी में नई जान लौट सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें