फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भद्रवाह में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया जनजातीय गौरव दिवस,

विज्ञापन
विज्ञापन
भद्रवाह। आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की जयंती पर अतिरिक्त जिला भद्रवाह में जनजातीय गौरव दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रशासन ने जनजातीय विभाग के सहयोग से भद्रवाह कैंपस में एक समारोह का आयोजन किया।
विज्ञापन

जिसमें देशभक्ति गीत, गुर्जर लोकगीत, गोजरी मुशायरे, भाषण और अन्य गतिविधियों हुईं। मौके पर मुख्य रूप से कार्यक्रम में उपस्थित रहे डीडीसी अध्यक्ष धनंतर सिंह ने कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने राष्ट्रीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान आदिवासी समुदायों को अंग्रेजों के खिलाफ एकजुट करने में प्रतिष्ठित आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी बिरसा मुंडा की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया।
एडीसी राकेश कुमार ने कहा कि सरकार जनजातीय समुदायों के उत्थान के लिए इच्छुक है। इस संबंध में विशेष उपाय किए गए हैं, जिनमें वन अधिकार अधिनियम प्रमुख विकास है। साथ ही उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम 22 नवंबर तक जारी रहेगा। सप्ताह भर चलने वाले कार्यक्रम में जनजातीय समुदायों के लिए विशेष रूप से सरकार की ओर से प्रदान की गई विभिन्न योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश हैं।
विज्ञापन

जनजातीय समुदाय के लोगों ने कहा कि यह पूरे देश में पूरे जनजातीय समुदाय का सम्मान है। समारोह में शामिल होने वाले अन्य अधिकारियों में तहसीलदार भद्रवाह, बीडीओ भद्रवाह, जीईओ भद्रवाह, एसी खाद्य सुरक्षा और गद्दी सिप्पी समुदाय के प्रतिनिधि शामिल रहे। समारोह के अंत में खाद्य सुरक्षा विभाग ने विभिन्न दुकानदारों को मौके पर ही लाइसेंस जारी किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें