फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समरोली के पास घंटों बंद रहा हाईवे, आम जनता हुआ हलकान ।

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। समरोली के पास मंगलवार सुबह और दोपहर में पस्सी गिरने के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग घंटों बंद रहा। इस दौरान लोगों को कई तरह की दिक्कतों का सामना करना पड़ा। निर्माण एजेंसी ने मशीनों के जरिए हाईवे से पस्सी हटाने का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

मंगलवार की सुबह 11 बजे समरोली के पास हाईवे पर पस्सी गिर गई। पस्सी गिरने के थोड़ी ही देर बाद वहां पर हाईवे खोलने का कार्य शुरू हुआ। घंटों मशक्कत के बाद हाईवे खोल दिया गया, लेकिन दोपहर के समय फिर हाईवे पर पस्सी गिर गई। इससे वाहनों के पहिये थम गए।
हाईवे बंद होेने के चलते चिनैनी से उधमपुर चलने वाले यात्री वाहनों व आम लोगों को मुश्किलों से गुजरना पड़ा। ईद मनाने जा रहे कई लोग हाईवे पर ही देर तक फंसे रहे। हाईवे खुलने पर उन्होंने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

दूसरी ओर चिनैनी से उधमपुर की ओर जा रही एक मेटाडोर के अगले शीशे पर तोल्डी नाला के पास पत्थर गिर गया। हालांकि इसमें कोई घायल नहीं हुआ। डीएसपी ट्रैफिक हिम्मत सिंह ने बताया कि हाईवे पर पहले सुबह व फिर दोपहर में पस्सी गिरने से आवागमन प्रभावित रहा। पस्सियां हटाने के बाद आवागमन बहाल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें