फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरम्मत के चलते दिनभर बंद रहा जम्मू-श्रीनगर हाईवे

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/रामबन। मरम्मत के कार्य के चलते राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की आवाजाही को पूरी तरह से बंद रखा गया। उधमपुर और रामबन में वाहनों की लंबी कतार लगी रही। बारिश का मौसम होने के कारण यात्रियों और चालकों को गर्मी का सामना नहीं करना पड़ा। रोके गए वाहनों को पुलिस ने रात तक घाटी की तरफ रवाना नहीं किया। पटनीटाप, डोडा, भद्रवाह जाने वाले वाहनों को पूछताछ के बाद ही जाने की अनुमति मिली।
विज्ञापन

मौसम के खराब होने के बाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई बार वाहनों की आवाजाही प्रभावित हो चुकी है। पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है और पुलिस रोक रोक कर ही वाहनों को घाटी की तरफ रवाना कर रही है। लेकिन बुधवार को मरम्मत के चलते राजमार्ग पर दिन भर वाहनों की आवाजाही के लिए बंद रखा गया। ट्रकों को पुलिस ने मंगलवार को ही उधमपुर के विभिन्न हिस्सों में रोक दिया था। उधमपुर में रोके ट्रकों को दिन भर घाटी जाने की अनुमति नहीं मिली। उधमपुर में जखैनी के साथ भारत नगर, रठियान, गरनई, बट्टलबालियां, मांड व अन्य कई इलाकों में सैकड़ों की संख्या में ट्रकों को रोका गया। जखैनी इलाके में कुछ यात्री वाहनों को रोका गया था।
जखैनी में पुलिस हर वाहन को रोक कर चालक से पूछताछ कर रही थी। पटनीटाप, किश्तवाड़, भद्रवाह, डोडा, किश्तवाड़, चिनैनी व अन्य रूट पर जाने वाले वाहन पहुंचे तो पुलिस ने चालक से पूछताछ व कागजात की जांच करने के बाद आगे जाने की अनुमति दी। पटनीटाप जाने वाले यात्रियों को होटल में बुकिंग होने पर ही जाने की अनुमति दी गई। दोपहर तक रुक रुक कर बारिश होने पर मौसम सुहावना था। इससे यात्रियों और चालकों को काफी राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें