फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा के साथ पीडीपी के समझौते के कारण अनुच्छेद 370 हटा : उमर

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेशनल कांफ्रेंस के उप प्रधान उमर अब्दुल्ला ने पीडीपी के भाजपा के साथ किए गए समझौते को ही अनुच्छेद 370 और 35ए के हटने का मुख्य कारण बताया है। वह जिले के उपमंडल छात्रू में मंगलवार को एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे।
विज्ञापन

इस समझौते की आलोचना करते हुए उमर ने कहा, उस समय मैंने मुफ्ती सईद से हाथ मिलाना चाहा। उनसे कहा कि मुझे कोई लालच नहीं है। कोई मंत्री नहीं बनाना मुझे। मुझे तो सिर्फ मदद करनी है। ताकि, दूसरी कोई सरकार न बने। इस सरकार ने जम्मू कश्मीर की जनता से कोई बात सच नहीं की। ढाई वर्ष बीत गए अनुच्छेद 370 को समाप्त किए, लेकिन, काम क्या हुआ? क्या आतंकवाद समाप्त हुआ? क्या रोजगार मिले? कुछ भी नहीं हुआ। सब वादे झूठे निकले। उनके इरादे सही नहीं हैं। उमर ने कहा, अगर हमारी सरकार होती तो ऐसा कभी नहीं होता। बेशक हम अकेले रहेंगे, लेकिन अनुच्छेद 370 को बहाल करने के लिए लड़ते रहेंगे। जिन साजिशों का आज हम मुकाबला कर रहे हैं, उसके लिए नेकां का और मजबूत होना जरूरी है। जिसके लिए आप लोगों का साथ चाहिए। पार्टी लोगों की जमीनों, नौकरियों, विकास, गरीबी और इंसाफ की लड़ाई लड़ती रहेगी। यहां जो भी जिले, तहसीलें, ब्लॉक, सड़कें बनी हैं, वह सब नेकां ने बनाई हैं। अब तो यहां के लोगों का रोजगार बाहर के लोगों को दिया जा रहा है। इस मौके पर पूर्व मंत्री अली मोहम्मद सागर, संभाग प्रधान रतन लाल गुप्ता, सज्जाद अहमद किचलू, प्यारे लाल शर्मा आदि प्रमुख नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें