फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: नाले नालियों में जमा गंदगी नगर परिषद ने हटाई, लोगों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर के वार्ड 6 में धार रोड से लगते गोल पुली इलाके में फैली अव्यवस्था को अमर उजाला ने शनिवार के अंक में प्राथमिकता के साथ उठाया। इसका असर चंद घंटों में देखने को मिला और नाले नालियों में फैली गंदगी को हटाकर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने स्थानीय लोगों को राहत प्रदान की।
विज्ञापन

गोल पुली मोहल्ले में धार रोड से लगती वर्मा गली में ड्रेनेज प्रणाली की नियमित सफाई न होने की वजह से अव्यवस्था फैली हुई थी। ब्लाकेज के कारण गंदा पानी और कचरा सड़कों पर बह रहा था। इसकी वजह से स्थानीय लोगों का वहां पर रहना और राहगीरों का वहां से गुजरना तक दुश्वार हो गया था। लोगों की इस समस्या को देखते हुए अमर उजाला के संवाददाता ने प्राथमिकता के साथ उजागर किया और नगर परिषद के अधिकारियों से संपर्क कर समस्या को उनके संज्ञान में लाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगर परिषद के सीईओ सद्दाम हुसैन ने संबंधित अधिकारियों को जल्द समाधान करने के निर्देश जारी किए।
इसके चलते शुक्रवार रात को ही सफाई कर्मी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और ड्रेनेज प्रणाली को दुरुस्त करने का प्रयास किया। शनिवार सुबह भी नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर नाले नालियों की सफाई की। खासकर ब्लाकेज को दूर कर नाले से सारा कचरा बाहर निकाला गया जिससे गंदे पानी की निकासी सुचारू हो पाई। विभाग की ओर से तुरंत की गई कार्रवाई से लोगों को भी राहत मिली है। क्योंकि पिछले कई दिनों से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था और उनकी दिनचर्या भी प्रभावित हो रही थी। समस्या को अमर उजाला के समक्ष रखने वाले स्थानीय संजय कुमार, धर्म चंद और राम किशोर ने नगर परिषद की त्वरित कार्रवाई के लिए उनकी टीम का आभार व्यक्त किया और अमर उजाला के प्रयासों की सराहना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें