फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: हार्डवेयर की दुकान में लगी आग, सारा सामान जला

विज्ञापन
विज्ञापन
रियासी। त्रिन्था क्षेत्र में आग लगने से हार्डवेयर की एक दुकान पूरी तरह जल गई। घटना शनिवार दोपहर चार से पांच बजे के बीच घटी। बताया जाता है कि सुनील कुमार निवासी पौनसली की हार्डवेयर की दुकान पहले इसी स्थान से थोड़ी नीचे की तरफ स्थित थी। शनिवार को पुरानी दुकान से सारा सामान किराए पर ली गई नई दुकान पर शिफ्ट किया गया। इस दौरान सामान रखने के लिए रैक बनाए जाने का काम जारी था। इसके लिए एल्यूमिनियम को कटर के साथ काटा जा रहा था। इसी दौरान आग की कोई चिंगारी किसी ज्वलनशील वस्तु पर जा गिरी जिसने विकराल रूप धारण कर लिया। थोड़े ही समय में सारा सामान आग की भेंट चढ़ गया। बाद में अग्निशमन का एक वाहन भी पहुंचा लेकिन तब तक सब जल चुका था। आग से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें