फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किश्तवाड़ जिले में भी शुक्रवार से शाम से कर्फ्यू लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
किश्तवाड़। जिले में भी शुक्रवार शाम सात बजे से कोरोना कर्फ्यू लागू हो गया। इस संबंध में जिला मजिस्ट्रेट एंड डिजास्टर मैनेजमेंट अथारिटी अशोक कुमार शर्मा ने आदेश जारी कर दिया है। कर्फ्यू सोमवार सुबह 7 बजे तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

जारी आदेश के मुताबिक सिर्फ दूध, सब्जी, फल, मांस की दुकानें दिन में तीन घंटे सुबह 7 से 10 बजे तक खुलेंगी। बाकी सभी दुकानें बंद रहेंगी। इसके अलावा दवा की दुकानें, रसोई गैस, कृषि से संबंधी संस्थान, एटीएम, प्रिंट एवं इलेक्ट्रानिक मीडिया, खाद्य आपूर्ति डिपो रूटीन की तरह खुले रहेंगे। इन संस्थानों में काम करने वाले कर्मचारियों को पहचान पत्र दिखाना होगा। तभी वह आवागमन कर सकेंगे। इसके अलावा वेक्सीनेशन अभियान, जरूरी सामान की आवाजाही, विभागीय कर्मचारियों और बकरवालों की आवाजाही पर कोई रोक नहीं रहेगी।
जिला मजिस्ट्रेट अशोक कुमार ने लोगों से कर्फ्यू को लागू करने में सहयोग की अपील की है। उल्लंघन करने वाले पर कड़ी कार्रवाई होगी। इसके लिए जिला एसएसपी को कड़े निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

कर्फ्यू से पहले बाजारों में उमड़ी भीड़
किश्तवाड़। कर्फ्यू का आदेश जारी होने के बाद शुक्रवार को दिनभर बाजार में खासी भीड़ रही। शादियों का सीजन होने के चलते भी लोग जरूरी चीजों की खरीददारी के लिए बाजारों में पहुंचे। किरयाना और दवा की दुकानों पर ज्यादा भीड़ देखी गई। यहां कतारें लगी रहीं। इस दौरान सामाजिक दूरी का भी उल्लंघन होता रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें