फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा में वैष्णो देवी के भक्त यात्रा पर्ची दिखाकर आगे बढ़ते रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
कटड़ा। कोरोना कर्फ्यू का असर धर्मनगरी में भी देखने को मिला। शुक्रवार को दवा, किरयाना और सब्जी की दुकानें खुली रहीं। इसके अलावा सभी बाजार बंद रहे। पुलिस विभाग की तरफ से भी लगातार अनाउंसमेंट की जाती रही कि बिना काम के घर से कोई भी न निकले। कटड़ा के मुख्य बस अड्डा के साथ ही बाणगंगा मार्ग, मुख्य बाजार, अप्पर बाजार, उधमपुर मार्ग, जम्मू मार्ग, काउंटर नंबर दो अंतरराज्यीय बस अड्डा, अस्पताल मार्ग आदि प्रमुख मार्गों पर पूरी तरह से सन्नाटा पसरा रहा। हालांकि वैष्णो देवी के दर्शन के लिए आने वाले भक्तों को कोई परेशानी नहीं हुई, क्योंकि उनकी यात्रा पर्ची को ही कर्फ्यू पास माना गया है। यात्रा पर्ची दिखाकर भक्त आगे बढ़ते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें