डोडा। डीसी हरविंदर सिंह ने शुक्रवार को सब डिवीजन ठाठरी के फागसू में एक नए तहसील कार्यालय भवन के निर्माण की आधारशिला रखी। यह परियोजना पीडब्ल्यूडी आरएंडबी डिवीजन ठाठरी द्वारा लगभग 75 लाख रुपये की अनुमानित लागत से तैयार की जा रही है।
सभा को संबोधित करते हुए डीसी डोडा ने भूमि दान करने वालों के योगदान की सराहना की। इसे विकास पहलों में सार्वजनिक सहयोग का एक सराहनीय उदाहरण बताया। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि इस तरह के सहयोगात्मक प्रयास जमीनी स्तर पर विकास को गति देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
डीसी डोडा ने जनता के सदस्यों से भी बातचीत की और उनकी शिकायतों और मुद्दों को सुना। उन्हें संबंधित विभागों के समन्वित प्रयासों के माध्यम से समय पर समाधान का आश्वासन दिया।