डोडा। डीडीसी चेयरमैन धनंतर सिंह कोतवाल ने चिराला में ब्लॉक और पंचायत कार्यालयों के साथ-साथ एक नए बने फुटब्रिज का उद्घाटन किया। तहसील मुख्यालय चिराला में आयोजित जन दरबार के दौरान उन्होंने लोगों की शिकायतों को सुना।
चेयरमैन ने प्रभावी शिकायत निवारण के लिए डीडीसी चिराला मनोहर लाल आर्यन, एडीसी डोडा दीन मोहम्मद अफाकी और बीडीओ चिराला के समर्पित प्रयासों की सराहना की। उन्होंने जनता को आश्वासन दिया कि चिराला में बैंक शाखा खोलने की मांग को उचित मंच पर उठाया जाएगा।