डोडा। भद्रवाह में सार्वजनिक रूप से उपद्रव करने के आरोप में एक व्यक्ति को सामुदायिक सेवा की सजा दी गई है। आरोपी की पहचान ओबैद हुसैन निवासी मालसू, भद्रवाह के रूप में हुई है। उसे दो दिनों 17 और 18 दिसंबर को एसडीएच भद्रवाह में सफाई करने का निर्देश दिया गया।
डोडा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। मेडिकल परीक्षण में वह शराब के नशे में धुत्त पाया गया था। आरोपी को सब-जज कोर्ट, भद्रवाह के सामने पेश किया गया। उचित कानूनी कार्यवाही के बाद कोर्ट ने आरोपी को दोषी ठहराया और सजा के तौर पर सामुदायिक सेवा का आदेश दिया।