फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: रामनगर गुंधीयां मार्ग गड्ढों में हुआ तब्दील

विज्ञापन
विज्ञापन
रामनगर। रामनगर-गुंधीयां का पांच किलोमीटर मार्ग गड्ढों में तब्दील हो गया है। इस मार्ग की मरम्मत नहीं होने से गुंधीयां इलाके के लोगों सहित आने जाने वाले वाहन चालकों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

गुंधीयां इलाके के रहने वाले नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष मक्खन लाल ने संबंधित विभाग के खिलाफ गहरा रोष प्रकट किया है। उन्होंने रामनगर गुंधीयां पांच किलोमीटर मार्ग पर पड़े गड्ढों को जल्द भरने की मांग उठाई है।
पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि रामनगर-बसंतगढ़ मार्ग के बीच गुंधीयां इलाका पड़ता है। यह रामनगर से मात्र पांच किलोमीटर की दूरी पर है। पिछले कई महीनों से मार्ग की जर्जर हालत हो चुकी है। मार्ग की मरम्मत नहीं होने की वजह से रामनगर गुंधीयां पांच किलोमीटर मार्ग के कई हिस्सों पर गहरे गड्ढे बन चुके हैं। इन गहरे गड्ढों की वजह से दो पहिया वाहन सहित चार पहिया वाहन चालक कई बार हादसे का शिकार हो चुके हैं और कई वाहन चालक गंभीर रूप से घायल भी हो गए हैं, लेकिन संबंधित विभाग चुपी साधे हुए हैं। पूर्व अध्यक्ष ने रामनगर प्रशासन से मांग की कि जल्द ही रामनगर से गुंधीयां पांच किलोमीटर मार्ग में पड़े गड्ढे को भरने का निर्माण कार्य शुरू किया जाए, अन्यथा कोई वाहन चालक बड़े हादसे का शिकार हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें