फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: विधायक शगुन परिहार ने थचना के अग्नि पीड़ित परिवारों से की मुलाकात

विज्ञापन
विधायक शगुन परिहार अग्निकांड पीड़ितों से मिलती हुईं।  - फोटो : kishatwar news
विज्ञापन
किश्तवाड़। विधायक शगुन परिहार ने वरिष्ठ नेताओं के साथ थचना, दच्छन क्षेत्र में अग्निकांड प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पीड़ित परिवारों की समस्याएं और परेशानियां धैर्यपूर्वक सुनीं तथा उन्हें हिम्मत और धैर्य बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

विधायक ने अग्निकांड से हुए नुकसान पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ितों को आश्वस्त किया कि संकट की इस घड़ी में वे अकेले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि प्रभावित परिवारों के पुनर्वास और पुनर्निर्माण के लिए सरकार और प्रशासन की ओर से हरसंभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।
शगुन परिहार ने संबंधित अधिकारियों से भी पीड़ित परिवारों को तत्काल राहत और आवश्यक सहायता सुनिश्चित करने को कहा। उनके इस दौरे को पीड़ित परिवारों के साथ एकजुटता और संवेदनशीलता का संदेश माना जा रहा है। गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले आग लगने से लगभग 16-17 परिवार बेघर हो गए थे।

विधायक शगुन परिहार अग्निकांड पीड़ितों से मिलती हुईं। - फोटो : kishatwar news

विधायक शगुन परिहार अग्निकांड पीड़ितों से मिलती हुईं। - फोटो : kishatwar news

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें