किश्तवाड़। मचैल माता के पवित्र दरबार में विधायक शगुन परिहार ने वीरवार को माथा टेका। विधायक चुने जाने के बाद यह उनका पहला दौरा था, जहां उन्होंने श्रद्धा और विनम्रता के साथ पूजा-अर्चना की।
विज्ञापन
इस अवसर पर शगुन परिहार ने श्रद्धालुओं के साथ सौहार्दपूर्ण बातचीत भी की और क्षेत्र की आशाओं एवं आस्था से जुड़े भावनात्मक क्षण साझा किए। उन्होंने कहा कि मचैल माता के दरबार में आकर उन्हें आध्यात्मिक शांति मिली और माता की कृपा से जनता की सेवा के संकल्प को और शक्ति मिली है।