फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: सुनिल शर्मा पहुंचे पाडर–नागसेनी के दूरदराज़ इलाकों में, सुनीं समस्याएं

विज्ञापन
सुनिल शर्मा ने किया पाडर–नागसेनी के दूरदराज़ इलाकों का दो दिवसीय व्यापक दौरा, गांधारी में आम ज
विज्ञापन
किश्तवाड़। विपक्ष के नेता सुनील शर्मा ने जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पाडर के दूरदराज़ क्षेत्र गंधारी सहित पाडर–नागसेनी विधानसभा क्षेत्र का दो दिवसीय दौरा किया। दौरे के दौरान उन्होंने स्थानीय आम जनता से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।
विज्ञापन

शर्मा ने सड़क संपर्क, पेयजल आपूर्ति, स्कूलों के बुनियादी ढांचे और स्वास्थ्य सेवाओं से संबंधित कई विकास परियोजनाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभागों को निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान देने और लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।
उन्होंने विभिन्न स्थानों पर जन–दर्शन कार्यक्रम भी आयोजित किए। यहां लोगों ने सड़क व्यवस्था, पानी की कमी, अनियमित बिजली आपूर्ति और अन्य मूलभूत सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं उनके सामने रखीं। सुनिल शर्मा ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन समस्याओं का तत्काल प्रभाव से समाधान किया जाए और विभागों तथा आम जनता के बीच पारदर्शिता और संवाद को मजबूत बनाया जाए।
विज्ञापन

समीक्षा के दौरान उन्होंने सोलर लाइट वितरण प्रक्रिया का भी जायज़ा लिया और कहा कि यह प्रक्रिया निष्पक्ष, दस्तावेज़ आधारित और जरूरतमंद परिवारों तक समय पर पहुंचने वाली होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्य केवल फाइलों तक सीमित नहीं रहने चाहिएं बल्कि जमीन पर दिखने चाहिएं और हर घर तक पहुंचने चाहिएं।
जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि पाडर के गंधारी गांव के लोगों ने लंबे समय तक चुनौतियों का सामना किया है। अब यह सुनिश्चित किया जाएगा कि उनकी आवाज न सिर्फ सुनी जाए बल्कि उस पर समयबद्ध कार्यवाही भी हो। उन्होंने आश्वस्त किया कि इस दौरे के दौरान उठाए गए मुद्दों की वे स्वयं निगरानी करेंगे और संतोषजनक प्रगति तक फॉलो–अप जारी रहेगा। अंत में, सुनील शर्मा ने कहा कि वे आगे भी दूरस्थ इलाकों के नियमित दौरे जारी रखेंगे और जिला प्रशासन के साथ मिलकर किश्तवाड़ जिले के समग्र और संतुलित विकास के लिए प्रयासरत रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें