किश्तवाड़। जिला पुलिस ने छात्रू क्षेत्र में नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 127 ग्राम चरस बरामद की है। आरोपी की पहचान तनवीर अहमद निवासी पहलगाम, सिगदी के रूप में हुई है।
पुलिस ने इस मामले में थाना छात्रू में एफआईआर दर्ज की है। जिला किश्तवाड़ पुलिस ने दोहराया कि नशे की तस्करी और अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान जारी रहेगा।