फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Udhampur News: जिला अस्पताल में कर्मचारी पर हमले के विरोध में सेवाएं ठप, कार्रवाई की मांग

Tue, 12 May 2026 02:03 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, उधमपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किश्तवाड़। जिला अस्पताल में ड्यूटी पर तैनात एक कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना के बाद अस्पताल प्रशासन और कर्मचारियों में रोष है। उन्होंने मेडिकल सुपरिटेंडेंट जिला अस्पताल को एक ज्ञापन सौंपकर घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि बीती रात जिला अस्पताल परिसर में ड्यूटी कर रहे एक कर्मचारी पर कुछ शरारती तत्वों ने हमला कर दिया। कर्मचारियों ने इसे स्वास्थ्य सेवाओं को बाधित करने वाला गंभीर अपराध करार दिया।
विज्ञापन

अस्पताल प्रशासन ने कहा कि जिला अस्पताल सीमित संसाधनों और कठिन परिस्थितियों के बावजूद लगातार आम लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराता रहा है। इस प्रकार की हिंसक घटनाएं कर्मचारियों में भय और असुरक्षा का माहौल पैदा कर रही हैं।
विज्ञापन

ज्ञापन में जिला प्रशासन और पुलिस से मांग की गई कि घटना की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाए। साथ ही अस्पताल परिसर, विशेषकर रात्रि के समय, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। घटना के विरोध में अस्पताल कर्मचारियों ने सुबह 10:30 बजे से जिला अस्पताल की आईपीडी और आपातकालीन सेवाएं अगले आदेश तक बंद रखने का निर्णय लिया है। कर्मचारियों ने कहा कि ड्यूटी पर तैनात स्वास्थ्यकर्मियों और सरकारी कर्मचारियों के खिलाफ हिंसा किसी भी सभ्य समाज में बर्दाश्त नहीं की जा सकती। ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई जरूरी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें